BIHAR

शादी के बाद कई सालों तक गोद थी सुनी, अब हुए एक साथ 3 बच्चें, डॉक्टरों ने कहा ….

Editor
By Editor On September 4, 2021
2 min read 1.2k views

कहते हैं, भगवान जब भी देते हैं तो छप्पड़ फाड़ के देते है। ये कहावत चरितार्थ हुई मधुबनी में। मधुबनी जिले के उमगांव सीएचसी के बगल स्थित एक नर्सिंग होम में एक प्रसूता महिला ने तीन बच्चे को जन्म दिया। तीनों नवजात बच्चे पुत्र हैं।




महिला हरलाखी प्रखंड के कौवाहा गांव निवासी अमरेश राउत की पत्नी अम्बिका कुमारी है। जिसका प्रसव एक निजी नर्सिंग होम में कराया गया। हालांकि बच्चों की डिलीवरी ऑपरेशन कर की गई। एहतियातन चिकित्सकों ने बच्चों को नर्सिंग होम के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। तीनों बच्चे और उनकी मां स्वस्थ है।


परिजनों ने बताया कि अम्बिका की शादी को तीन साल हो गया था। बच्चे नहीं होने पर अम्बिका और उसके पति ने कई मंदिरों में औलाद के लिए मन्नतें मांगी थी। काफी मन्नतों के बाद भगवान ने अम्बिका की मुराद पूरी की तो वो भी छप्पड़ फाड़ के।


एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की बात आसपास में फैलते ही बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। नर्सिंग होम संचालक डॉ महेश ठाकुर ने बताया कि प्रसूता की हालत काफी नाजुक थी। उसे चमकी के दौरे पड़े थे। नाजुक स्थिति को देखते हुए काफी सावधानी से प्रसव कराया गया और जच्चा-बच्चा दोनों को बचा लिया गया है। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment