मुजफ्फरपुर। कालीबाड़ी रोड में जलजमाव से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। देर शाम सड़क पर उतरकर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्ले के योगेश कुमार टिंकू, प्रभात कुमार, सुरेश भगत, मोहम्मद फिरोज, अमित कुमार ने बताया कि पिछले दो माह से मोहल्ले के 500 घर नारकीय स्थिति को झेल रहे हैं।
![]()

![]()
![]()
कालीबाड़ी रोड से जुड़े सभी मोहल्ले डूबे हैं। गंदगी और दूषित पानी के कारण चर्म रोड व अन्य बीमारी फैलने लगी है। लोगों ने बताया कि निगम की ओर से पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद स्थानीय लोग खुद से एक पंप की व्यवस्था कर पानी निकालने में जुट गए हैं। मेन नाला की कभी सफाई नहीं हुई।





Input: Hindustan
