मिठनपुरा थाना परिसर में बाइक छोड़ने के एवज में रुपये लेने वाले दारोगा शशिकांत तिवारी व कुमार प्रमोद सिंह को एसएसपी जयंतकांत ने निलंबित कर दिया है। सिटी एसपी राजेश कुमार की अनुशंसा पर कार्रवाई की गई है।
![]()

![]()
![]()
वीडियो वायरल होने पर सिटी एसपी राजेश कुमार ने थानेदार भगीरथ प्रसाद से रिपोर्ट मांगी थी। थानेदार के रिपोर्ट देने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है। बताया गया है कि इसे लेकर दोनों पुलिस अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी चलाई जाएगी।





Input: Hindustan
