BIHAR

मुजफ्फरपुर में सैनिटाइजेशन अभियान में सुस्ती पर मेयर ने जताई आपत्ति, नगर आयुक्त को लिखा पत्र

Editor
By Editor On April 28, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। शहर में सैनेटाइजेशन का अभियान सुस्त पड़ने पर मेयर सुरेश कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस संदर्भ में मेयर ने नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को पत्र लिखा है। जिसमें बताया है कि शहरी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर निगम की ओर से सैनेटाइजेशन कार्य सुस्त पड़ गया है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

निगम के सुस्ती की निंदा करते हुए मेयर ने सभी 49 वार्डों में सैनेटाइजेशन अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। बताया है कि इसके लिए वार्ड जमादार को पर्याप्त दवा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सैनेटाइजेशन हुआ या नहीं इसकी पारदर्शिता के लिए 20 गृहस्वामी से प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर कराना है। इसके साथ ही मेयर ने लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही है। बताया है कि कोरोना संक्रमण के समय में लाभुकों को राशन कार्ड मुहैया कराना जरूरी है।

Ads

Ads

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment