BIHAR

BREAKING: तेज प्रताप यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, बार-बार आ रहा है बुखार और पेट में दर्द की शिकायत

Editor
By Editor On July 19, 2021
2 min read 1.2k views

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोमवार को फिर से बीमार हो गए हैं। उन्हें पटना के सगुना मोड़ के पास डॉ. विमल के क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उनके पेट में दर्द की शिकायत है। उन्हें बार-बार बुखार भी आ रहा है। लगातार कमजोरी भी रह रही है।




नहीं आई है अभी रिपोर्ट
तेज प्रताप पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद वे महंगाई के खिलाफ आंदोलन में सड़क पर उतरे थे। सोमवार को अचानक पेट दर्द के बाद चक्कर आने लगा। आनन-फानन में उन्हें सगुना मोड़ के डॉ विमल के निजी क्लीनिक में उन्हें भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका अल्ट्रासाउंड किया गया है। अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।


6 जुलाई की रात भी अस्पताल में हुए थे एडमिट
6 जुलाई की रात तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, उन्हें बुखार आया था। तब तेज प्रताप के सरकारी आवास पर उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव मिलने पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया था और एंबुलेंस खड़ी कर दी गई थी। उस समय तेज प्रताप को देखने पहुंचे डॉ. एस के सिन्हा ने कहा था- “उन्हें शरीर में हल्का दर्द हो रहा है और बुखार हो रहा है। सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है।’


पटना मेदांता में ली थी स्पुतनिक की पहली डोज
30 जून को तेजस्वी और उनके भाई तेज प्रताप ने पटना के मेदांता अस्पताल में स्पूतनिक वैक्सीन की पहली डोज ली थी। वैक्सीन लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि कुछ लोग मेरे वैक्सीन न लेने पर सवाल खड़ा कर रहे थे। ‘जिनको बोलना है वो तो बोलते रहेंगे। मैंने ये तो नहीं कहा था कि वैक्सीन नहीं लूंगा, मैंने कहा था कि समय आने पर ले लूंगा’।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment