मुजफ्फरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर निजी अस्पतालों की ओर से बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है। खासकर कोरोना से जुड़े संदिग्ध की इलाज में उपयोग किए जाने वाले पीपीई किट को लेकर बड़ी लापरवाही हो रही है।




मंगलवार को जूरनछपरा इलाके में निजी नर्सिंग होम के सामने सड़क पर पीपीई किट फेंका हुआ था। इससे कई लोग संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। एक ओर जहां संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


वहीं, दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही की निगरानी के लिए विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि मेडिकल कचरा को खुले में फेंकना और जलाना पर्यावरण संरक्षण एक्ट के तहत अपराध है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन से भी लोगों ने शिकायत की गई है।


सम्बंधित ख़बरें
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
बिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….



Input: Hindustan
