BIHAR

बड़ी खबर; मुजफ्फरपुर में भीषण आगलगी में जिंदा जल गई बच्ची, 2 अन्य की हालत गंभीर

Editor
By Editor On April 12, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: इन दिनों आगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र का है. जहां के विशनपुर गोकुल पंचायत अंतर्गत विस्था गांव में अचानक आग लगने से 15 घरों का आशियाना उजड़ गया, और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. साथ ही आधा दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए.

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

वहीं आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में इसकी सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड को दी, लेकिन जब तक एक मासूम बच्ची की झुलस कर मौत हो गई, दो अन्य लोग भी झुलस गए. जिनको इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर हालत में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

कांटी थाना क्षेत्र के भिमलपुर में सोमवार की दोपहर अगलगी की घटना में नौ लोगों का घर जलकर राख हो गया. अगलगी में नकदी, कपड़े, अनाज, फर्नीचर समेत लगभग चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया गया कि घर के लोग गेहूं कटनी में गये थे. इसी बीच घर में आग लग गई. जबतक आसपास के लोग जुटते तबतक आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया.

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment