BIHAR

मुजफ्फरपुर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग करेगा रैंडम Corona टेस्ट, मोबाइल जांच सेवा वैन की होगी तैनाती

Editor
By Editor On April 14, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने निर्णय लिया है कि अब भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी कोरोना की रैडम जांच की जाएगी। इसके लिए जिले की मंडी व बाजार में मोबाइल जांच सेवा वैन को तैनात किया जाएगा।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इस व्यवस्था के लिए छह मोबाइल वैन को जोड़ा गया है। इसके अलावे रेलवे स्टेशन पर दो जांच केंद्र, बस पड़ाव में एक-एक जांच केंद्र और बढ़ाये जाएंगे। सीएस डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मोबाइल जांच सेवा वैन इन जगहों पर जाकर लोगों की कोरोना जांच करेगी। कोरोना जांच कराने के लिए लोगों को जागरूक भी करेगी।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment