BIHAR

नीतीश कुमार गंजेड़ी है, नीतीश लड़कीबाज है, विधान सभा के अंदर RJD विधायकों का विवादित नारा

Editor
By Editor On March 25, 2021
1 min read 1.2k views

तेजस्वी यादव बोले- ‘काला कानून’ आया तो पूर्व CM को भी घर में घुसकर पीटेगी पुलिस : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को 5 साल तक विधानसभा का बाय काट करने की चेतावनी दी है. बुधवार को बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही से समानांतर विधायकों के साथ बैठे तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में हुई मारपीट और लाठीचार्ज की घटना की ना केवल निंदा की बल्कि खुले तौर पर नीतीश कुमार को चुनौती दी थी.

विधानसभा में अपने विधायकों के साथ काली पट्टी बांधकर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सी ग्रेड की पार्टी के नेता है. विधानसभा में मर्यादा को तार-तार करते हुए हमारे विधायकों को गंदी गंदी गालियां दी गई. तेजस्वी ने कहा कि सदन में हमारे सवाल पर नीतीश कुमार कुछ नहीं बोलते हैं. नीतीश जी को तो कोई खुद से ज्ञान नहीं है लेकिन वह मुझे उपदेश देते हैं.

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

बिहार पुलिस के नए कानूून का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि आज विधायकों को पीटा जा रहा है, कल कोई भी निशाना बन सकता है. इस कानून के बाद पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री को भी घर में घुसकर पीटेगी उन्होंने कहा कि सरकार तो आती जाती रहती है लेकिन मैं अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि मेरा भी नाम तेजस्वी यादव है. तेजस्वी ने कहा कि वो हमसे इस बिल पर चर्चा करें हम पूरे बिल का बिंदुवार जवाब देंगे.

तेजस्वी ने कहा कि हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी महिला विधायकों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है तो नीतीश कुमार जी वाकई खुश होंगे. लोकतंत्र के लिए वाकई कल का दिन काला दिन है, यीही कारण है कि पूरे देश में इसकी निंदा हो रही है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को निर्लज कुमार तक बता दिया. उन्होंने सरकार को ललकारते हुए कहा कि मैदान में आ जाएं. बुधवार को वह बिहार विधानसभा में विरोधी दल के सभी विधायक काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं.

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment