BIHARBreaking NewsSTATE

हैकर्स ने बना डाली बिहार सरकार के ‘मंत्री जी’ की फर्जी फेसबुक ID, अब रिश्तेदारों से मांगे जा रहे पैसे

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह हैकर्स की चपेट में आ गए हैं। उनके नाम से फर्जी फेसबुक ID किसी ने बनाया है। इसके बाद मंत्री के करीबियों और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

Sponsored


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

Sponsored

सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट को असेप्ट करते ही रकम की डिमांड की जा रही है। सहकारिता मंत्री के कई रिश्तेदारों ने उनको यह जानकारी दी। इसके बाद सुभाष सिंह ने EOU के SP पंकज कुमार से फर्जी ID को लेकर शिकायत की है।

Sponsored

बदनाम करने की साजिश
सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसके बाद पैसों की डिमांड की जा रही है। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हैकर्स गूगल पे और फोन पे के माध्यम से पेमेंट करने को कह रहे हैं।

Sponsored


Sponsored

हैकर्स जिस फोन का इस्तेमाल कर रहा है, उसका नंबर 8630527728 है। वहीं, 9914617750 नंबर पर फोन पे के जरिए पैसों की डिमांड की जा रही है। शिकायत पत्र में मंत्री सुभाष सिंह ने कहा है कि हैकर्स के नंबर को तुरंत ब्लॉक किया जाए और उसकी पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

Sponsored


Sponsored

इससे पहले इस साल जनवरी महीने की शुरुआत में बिहार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के नाम पर ठगी की कोशिश की गई थी। उनका फर्जी फेसबुक ID बनाकर ठगी की कोशिश की गई थी। जय कुमार सिंह के नाम पर उनके तीन करीबियों को मैसेज किया गया था जिसमें 10-15 हजार रुपए की मांग की गई थी। करीबियों ने मंत्री को फोन किया तब यह मामला सामने आया।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: Bhaskar

Sponsored

Comment here