BIHAR

मुजफ्फरपुर में हाईवे लुटेरा गिरोह का उद्भेदन, 6 अपराधियों के पास से कट्टा-कारतूस-मोटरसाइकिल बरामद

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On March 4, 2021
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर में बीते दिनों मोतीपुर ,कांटी और पानापुर इलाके में हुई लूटपाट और चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है।

 

 

पुलिस ने अनुसंधान करने के क्रम में काटी और मोतीपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से तीन देसी कट्टा ,पांच जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

इसके बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मोतीपुर और पानापुर में दो लूटपाट और कांटी में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का उद्भेदन किया गया है जिसमें कुल छह अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है इनके पास से हथियार और गोलियां भी बरामद हुई है।

 

सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही पता चला है कि यह अपराधी हाईवे पर पिस्टल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment