BIHAR

मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में मर्डर मामला: अब प्रेमिका की तलाश में है पुलिस, FSL टीम ने कमरे में की छानबीन

Editor
By Editor On July 26, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में सौरभ की हत्या मामले में सोमवार को FSL की टीम आरोपितों के घर पहुंची। जिस कमरे में उसे बंद कर मारपीट कर प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था, उस कमरे में छनबीन की गई। घटना के बाद से पुलिस ने इस कमरे को सील कर दिया था ताकि साक्ष्य नष्ट नहीं हो। FSL टीम ने कमरे में बारीकी से जांच की। वहां की स्थिति देखकर ही लग रहा था कि इसमें कुछ दर्दनाक घटना घटी है। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त था। खून के छींटे बिखरे हुए थे।




जांच के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। करीब दो घंटे तक छानबीन करने के बाद टीम बाहर निकली। टीम के एक अधिकारी के हाथ में एक पोटली थी। इसमें जांच के लिए एकत्र किए गए साक्ष्य थे। टीम ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया और वहां से निकल गयी। इस दौरान मौके पर मोतीपुर सर्किल इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह भी मौजूद थे।


प्रेम-प्रसंग में मर्डर के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस बल अभी भी कैंप कर रही है। गांव के लोगों के भीतर जो आक्रोश था। वह भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि, अभी भी नामजद आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी तो कर रही है। लेकिन, पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी है।


प्रेमिका को खोज रही पुलिस
कांटी पुलिस प्रेमिका की तलाश में भी जुटी हुई है। वह कहां हैं, इसका पता अभी नहीं चला है। सूत्रों की मानें तो सीतामढ़ी में एक रिश्तेदार के घर पर होने की बात पता लगी है। पुलिस इसके सत्यापन में जुट गई है। साथ ही सीतामढ़ी जाने की भी तैयारी की जा रही है।


आरोपितों के रिश्तेदारों पर भी दबिश
घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस रिश्तेदारों और भी दबिश बना रही है। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार की रात कांटी रामपुर साह के मनीष ठाकुर का पुत्र सौरभ अपनी प्रेमिका से मिलने रात को उसके घर गया था। वहीं पर लड़की के परिजन ने उसे पकड़ लिया। जमकर मारपीट की और प्राइवेट पार्ट काट दिया। अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर पर धावा बोल दिया। प्रेमिका के दरवाजे पर सौरभ की लाश जला दी। पुलिस ने मामले में लड़की के पिता सुशांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment