Breaking News

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह दिखा रफ्तार का कहर, बुलेट सवार को पल्सर सवार युवकों ने मारी जबरदस्त ठोकर

Editor
By Editor On September 5, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले में इन दिनों लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटना में कोई ना कोई हताहत हो ही रहा है।
ताजा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है जहां अगले सुबह आपस में दो बाईकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए ।।




तीनो घायलों को इलाज के लिए कांटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसमें से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।।

वही स्थानीय लोगों के द्वारा कांटी थाना को सूचना दी गई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने पर ले गई।।


बुलेट सवार व्यक्ति ने बताया कि वो सुबह मुजफ्फरपुर से कांटी आ रहे थे तभी पीछे से पल्सर पर ट्रिपल लोडिंग कर तेज रफ्तार से आ रहें युवकों ने उन्हें पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे वो सड़क पर ही गिरकर घायल हो गए।।



बताया जा रहा है की दुर्घटना में बुलेट सवार युवक का पांव टूट गया है, वहीं पल्सर सवार युवकों को आंशिक तौर पर चोटें आई है।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment