BIHAR

Muzaffarpur में लाखों की चोरी, वृद्ध दंपत्ति को रूम में बंद कर दिया घटना को अंजाम

Editor
By Editor On September 4, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। जिले में बेखौफ अपराधियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार की देर रात सकरा थाना के मीरापुर में अपराधियों ने वृद्ध दंपत्ति दिवाकर झा को घर मे बंद कर नगदी व जेवरात समेत लाखों की संपत्ति लेकर भाग निकले।




शोरगुल के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो वृद्ध पति-पत्नी को कमरे से बाहर निकाला गया। करीब ढाई बजे रात की घटना बताई जा रही। लोगों द्वारा सकरा थाने के सरकारी मोबाइल पर काल किया गया। मगर कोई रेस्पांस नहीं मिला। बताया जा रहा कि 25 से अधिक बार काल करने के बाद पुलिस ने फोन रिसीव किया। इसके बाद करीब चार घन्टे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मामले में रिटायर्ड डाकपाल


गृह स्वामी दिवाकर झा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में सात लाख का आभूषण एंव अन्य समान चोरी करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि दोनों अपने घर के एक कमरा में सो रहे थे। इसी क्रम में देर रात चार -पांच लोग घर के पीछे से छत पर चढ़ कर आंगन में प्रवेश कर गए।


इसके बाद दोनों लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद दुसरे कमरे में अलमीरा व बक्सा को तोड़कर सात लाख का आभूषण व पीतल का बर्तन ले गये। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Input: jagran

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment