BIHAR

मुजफ्फरपुर में सावन की पहली बारिश से डूबा शहर, निगम सुस्त, त्राहिमाम कर रही जानता

Editor
By Editor On July 26, 2021
1 min read 1.2k views

सावन की पहली बारिश में शहर पानी-पानी हो गया. सोमवार को हुई आधे घंटे की बारिश में शहर के कई इलाकों में जलजमाव लगा गया. मोतीझील, कल्याणी चौक, स्टेशन रोड, हरिसभा चौक, पानी टंकी, चर्च रोड के समीप सभी जगहों पर पानी लगा हुआ है. इतना ही नहीं शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव जैसी स्थिति हो गई है.




वहीं मोतीझील में सड़कों पर पानी इतना ज्यादा हो गया कि अब वह पानी दुकानों में घुस गया और दुकानों के सामान को बर्बाद कर दिया. थोड़ी सी बारिश से शहर की ऐसी सूरत देखकर लोगों में काफी गुस्सा है. लोग इसके लिए नगर निगम को जिम्मेवार मान रहे हैं. पानी लगने के कारण व्यापार पर बड़ा असर पड़ रहा है दुकानों में पानी घुस जाने से ग्राहक भी नहीं आ पा रहा है जिस कारण व्यापारियों में काफी रोष है ।


गौरतलब है कि इन इलाकों में हर बारिश के बाद ऐसी स्थिति हो जाती है जिसको लेकर व्यापारियों से लेकर शहर वासियों में काफी आक्रोश है शहरवासियों का कहना है कि कुछ दिन में यहाँ पर नाव भी चलेगी।।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment