BIHAR

मुजफ्फरपुर में लग्जरी बस से हो रही थी शराब की तस्करी, उत्पाद विभाग को लगी भनक और फिर …

Editor
By Editor On July 26, 2021
2 min read 1.2k views

बिहार में कहने को तो शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर लगातार नए नए हथकंडे अपना कर बड़ी बड़ी खेप मंगवा रहे है।




ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर NH 28 किनारे मोतीपुर स्थित ढाबे की पार्किंग में छापेमारी कर एक लग्जरी बस से लगभग 68 कार्टन शराब जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपए बताई जा रही है।।


उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी हरियाणा से एक लग्जरी बस विदेशी शराब को लेकर मुजफ्फरपुर आ रही है जिसके बाद टीम ने गश्ती तेज की और छानबीन के क्रम में अहले सुबह बस को चिह्नित कर छापेमारी की गई और बस के तहखाने से शराब की खेप बरामद की।।


वहीं टीम द्वारा ढाबा संचालक से पूछताछ करने पर पता चला की 3 लोग बस को ला कर खड़ा किए थे और अगले दिन वापस हरियाणा लौटने की बात कही थी।।


उत्पाद विभाग की टीम ने बस को जब्त कर लिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर व बस पर अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर शराब कारोबारी की पहचान करने में जुटी हुई है।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment