BIHAR

मुजफ्फरपुर में दवा कारोबारी की पत्नी की मौत में नया मोड़; अब मां ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Editor
By Editor On August 8, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना के गन्नीपुर स्थित ITI कॉलेज में दवा व्यवसायी ब्रजेश कुमार की पत्नी प्रियंका की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। अब तक पुलिस कॉलेज के गार्ड पर हत्या करने या महिला द्वारा खुद आत्महत्या करने की बिंदु पर जांच कर रही थी। लेकिन, अब प्रियंका की मां शांति देवी ने अपने दामाद और बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया है।




उन्होंने FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनका दामाद इधर कुछ दिनों से प्रियंका पर दवाब बना रहा था कि मायके से लैपटॉप मांग कर लाओ। इसके अलावा सड़क किनारे जमीन खरीद कर देने की मांग भी कर रहा था। पीड़िता ने इससे अपने मायके वालों को अवगत कराया था। वे लोग लैपटॉप देने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन, जमीन देने से इंकार कर दिया था। इसी कारण उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।


चार दिन पूर्व एक सोची समझी साजिश के तहत प्रियंका को उसकी ननद के घर भेज दिया गया। फिर शुक्रवार को कॉलेज के गार्डो की मदद से उसकी हत्या कर लाश को ITI कॉलेज के कैम्पस में फेंक दिया था।


ससुराल वालों ने किया था जमकर बवाल
शुक्रवार को प्रियंका के पति समेत अन्य ससुराल वालों ने कॉलेज में जमकर बवाल किया था और तोड़फोड़ भी की थी। अब प्रियंका की मां का बयान देखकर यही लगता है कि पुलिस को दिग्भर्मित करने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया था। थानेदार सत्येंद्र सिन्हा का कहना है कि आवेदन मिला है। अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है। जो आरोप लगाया गया है उसके सम्बन्ध में साक्ष्य जुटाएं जा रहे हैं।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment