BIHAR

बड़ी खबर; मुजफ्फरपुर में बीच बाजार दिनदहाड़े हो गई लाखों की लूट, 1 अपराधी चढ़ा लोगो के हत्थे

Editor
By Editor On June 26, 2021
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बीच शहर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के अति व्यस्त इलाके नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर के समीप तीन अपराधियों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाया जिसमें बेखौफ अपराधियों ने दुकान में पिस्टल के बल पर कर्मचारी से दुकान के अंदर लाखों के आभूषण को लूट लिया है, वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से दुकान मालिक घर में बैठे सारी गतिविधि को देख रहा था उसके बाद दुकानदार ने पड़ोस की दुकानदार को फोन करके पूरी घटना बताई जिसके बाद सभी दुकानदारों ने मिलकर एक अपराधी को तो पकड़ लिया लेकिन 2 अपराधी भागने में सफल रहे है।।




वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने में जुट गई।


एसएसपी जयंत कांत खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने नगर थाना पहुंचे और जानकारी ली ।


साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर विधायक विजेंद्र चौधरी भी पहुंचे और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment