BIHAR

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह ही सड़क पर दौड़े यमराज, ट्रक ने ऑटो में मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

Editor
By Editor On January 10, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: सकरा थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक के समीप रविवार की अहले सुबह ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ऑटो चालक समस्तीपुर की ओर से छेना की पानी लदे ऑटो लेकर मुज़फ़्फ़रपुर की ओर जा रहा था इसी बीच भुट्टा चौक के पास ट्रक व ऑटो की टक्कर में मौत हो गई । मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के मोलमा गांव निवासी नर्सिंग राय (40) के रूप में की गई हैं। सकरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment