BIHAR

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Editor
By Editor On September 4, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर में ट्रेन की चपेट में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने उसकी पहचान की। मृतक के पहचान होने के बाद स्थानीय लोगो ने उसके परिजनों को सूचना दिया, जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं चीत्कार मारने लगीं।




वहीं, रेल पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को अपने साथ लेकर चले गए। मृतक जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मद यूनुस (करीब 50 वर्ष)है। उसका सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता हाट पे रुई का दुकान है। वह हर दिन दुकान खोलने के लिए रेलवे ट्रैक होकर मार्केट जाता था।


शुक्रवार को भी वह हर दिन के तरह अपने घर से रेलवे ट्रैक होकर मार्केट के लिए निकला था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसके वजह से घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को परिजनों ने लोगो की मदद से अपने साथ ले चले गए। इधर, जीआरपी थानेदार ने बताया कि घटना की सूचना पर बल को भेजा गया था। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को हटा दिया गया था।

Input: bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment