BIHAR

मुजफ्फरपुर; आपसी विवाद में एगरॉल दुकान में जमकर तोड़फोड़, दुकानदार व परिजन को भी जमकर पीटा

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On February 4, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर के नगर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के राजनारायण सिंह कॉलेज के समीप के रहने वाले एगरॉल दुकानदार मुकेश सहनी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर शाम मारपीट की गई। इसमें मुकेश के अलावा उसकी पत्नी पूनम देवी, मां कुसुम देवी और बेटा आंनद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

 

मुकेश ने सदर अस्पताल में पुलिस को बताया कि मंगलवार को लकड़ीढाई के रोहन उर्फ छोटू के साथ विवाद हो गया था। वह दुकान पर धमकी देकर गया था। बुधवार शाम वह 25-30 लोगों के साथ दुकान पर आया। दुकान से उसको खींचकर मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने आयी मां, पत्नी और बेटा को भी उनलोगों ने जमकर पीटा।

दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पर सिकंदरपुर ओपी पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी मौके से भाग निकले। ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित रोहन की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की गई है। लेकिन, वह घर पर नहीं मिला।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment