BIHAR

मुजफ्फरपुर के बच्चो में बढ़ा Viral Fever का प्रकोप, SKMCH में रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों बच्चे

Editor
By Editor On September 4, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। वायरल बुखार से पीड़ित 70 बच्चों का इलाज एसकेएमसीएच की पीआईसीयू में चल रहा है। पिछले पांच से छह दिनों से बीमार बच्चे लगातार इस वार्ड में पहुंच रहे हैं। इनमें कई बच्चों को डायरिया व डिसेंट्री की भी शिकायत है।




एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। वायरल बुखार के अलावा कुछ बच्चों में ब्रेन मलेरिया और ब्रोंकाइटिस की भी शिकायत मिल रही है। इन सभी का इलाज चल रहा है।


उन्होंने बताया कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र और दूसरे जिलों से भी बच्चे बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिले के सकरा, साहेबगंज, बरियारपुर, गायघाट, अहियापुर व मनिका के बच्चे भर्ती कराए गए हैं। बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर से भी वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे पीआईसीयू में भर्ती कराए गए हैं।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment