BIHAR

मोटरसाइकल के लालच में पत्नी की कर दी हत्या, डेढ़ माह पहले हुई थी लव मैरिज

Editor
By Editor On July 29, 2021
2 min read 1.2k views

बगहा के चंपापुर गनौली पंचायत के हरैया कोट निवासी अशोक उरांव ने देर रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक सुनीता का शव को छुपाने के लिए अगले रात का इंतजार करने लगा। तब तक ये बात गांव में फैल गई, जिसके बाद मायके वाले को भी इस घटना का पता चला।




इस बीच रात्रि में घर के सभी सदस्य फरार हो गए लेकिन अशोक लाश को ठिकाने लगाने के लिए घर पर ही रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक पति पत्नी के बीच शोरगुल सुनाई पड़ा, लेकिन अचानक शोरगुल बंद हो गया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस अशोक के घर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।


डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
ग्रामीणों की माने तो अशोक ने जून में पड़ोसी गांव शिवनाहा निवासी रामचंद्र उरांव की 20 वर्षीय पुत्री सुनीता से शादी की। शादी हर्षोल्लास के साथ हुआ। उस समय दहेज जैसी कुछ भी मांग नहीं उठा था। लेकिन शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। ऐसे में मंगलवार को देर रात तक घर से लड़ने झगड़ने का आवाज आती रही। लेकिन अचानक आवाज आना बंद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों को जब तक ये बात पता चलती घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए। लेकिन शव को ठिकाना लगाने के लिए अशोत वही रह गया।


शादी के बाद मोटरसाइकिल का डिमांड रख रहा था अशोक
लड़की के पिता रामचंद्र उरांव ने बताया कि अशोक के द्वारा बार-बार मोटरसाइकिल का डिमांड किया जाता था। लॉकडाउन के चलते काम धंधा नहीं होने के कारण हम उसे मोटरसाइकिल नहीं दे सके। जिसकी वजह से अशोक मेरी बेटी को हमेशा प्रताड़ित करता रहता था। हालांकि हमने अशोक को बताया था कि काम धंधा चलने के बाद पैसा इकट्ठा कर उसे मोटरसाइकिल खरीद दिया जाएगा।


गला दबाकर हत्या करने की संभावना
इधर, थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि सुनीता की गला दबाकर हत्या करने वाला पति अशोक को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आलोक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज प्रथा का ही लग रहा है जिससे युवती सुनीता की हत्या हुई है।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment