BIHAR

बुजुर्ग की पीट-पीटकर ह’त्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी के दरवाजे पर जलाया श’व

Editor
By Editor On August 3, 2021
2 min read 1.2k views

बेतिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के दरवाजे पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इलाके में तनाव के कारण पुलिस अभी भी घटनास्थल पर तैनात है। मृतक की पहचान चंचल महतो ( 62 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस पीड़ित परिवार को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुटी है।




गोपालपुर थाना क्षेत्र की दक्षिणी घोघा पंचायत के महछी गांव में जमीन विवाद में 19 जुलाई को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। चंचल महतो सब्जी के खेत में थे। इसी बीच ललन शर्मा, रमेश कुमार, विकास कुमार समेत पांच लोग पहुंचे और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में 21 जुलाई को दोनों तरफ से आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। सभी का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में किया गया था।


इसी बीच इलाज के दौरान सोमवार को चंचल की मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गुस्साए परिजनों ने शव अंतिम संस्कार आरोपी के घर के सामने पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल छिड़ककर कर दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


वहीं, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय की मानें तो चंचल महतो की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment