AccidentADMINISTRATIONAUTOMOBILESBankBreaking NewsBUSINESSCRIMEDELHI

CM नीतीश की दरबार में पहुंचा प्रेमी जोड़ा, सुरक्षा की लगाई गुहार, कहा- मुख्यमंत्री जी, प्यार करने वालों को बचाइए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को फरियाद लेकर एक नवविवाहित जोड़ा भी पहुंचा। हालांकि CM से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। छपरा जिले के रहने वाले इस नवविवाहित जोड़े ने घरवालों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया तो लड़की के परिजन अब उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं।

Sponsored

लड़की का कहना है कि उसके परिजन पति और ससुराल वालों के साथ मारपीट करते हैं। नवविवाहित जोड़ा जान बचाकर इधर-उधर भाग रहा है। लड़की के परिजनों के डर से लड़के का पूरा परिवार दहशत में है। इन दोनों ने DGP से लेकर स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं होने के बाद दोनों जनता दरबार में पहुंचे।

Sponsored

वहीं, CM नीतीश कुमार लंबे अंतराल पर जनता दरबार लगाया। इस जनता दरबार को पहले की तरह कोरोना प्रोटोकॉल की तरह आयोजित किया गया। फरियादियों से लेकर कर्मचारियों तक कोरोना टेस्ट कराया गया और मास्क पहनकर ही दरबार में रहने की हिदायत दी गई। यह महीने का दूसरा सोमवार है। इसलिए इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पिछड़ा अतिपिछड़ा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों की शिकायतें सुनी गई। सबसे अधिक समस्याएं स्टूडेंट लेकर पहुंचे। इधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के देर से आने पर CM नीतीश कुमार ने कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या भाई आप लेट तो आ गए न। इस पर अधिकारी ने कुछ कहा तो तपाक से सीएम नीतीश ने पूछा- देर हुई न?

Sponsored

मुंगेर की लड़की समस्या लेकर पहुंची

जनता दरबार में मुंगेर की एक लड़की जूही कुमारी भी अपनी समस्या लेकर पहुंची। जिसको सुनते ही नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग में फोन लगवाया। दरअसल, जूही कुमारी ने साल 2019 में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक किया था और उसे अब तक स्नातक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली थी। इसकी शिकायत उसने जनता दरबार में पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की।

Sponsored

सीएम ने उसकी समस्या सुन खुद शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की और जल्द से जल्द उसके समाधान की निर्देश दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख लोन में बैंक ब्याज जोड़कर 10 लाख ले रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया। उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कर कहा कि इस मामले को देखिए।

Sponsored

Comment here