CricketInternationalNationalSPORTS

धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…

मद्रास हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर शुक्रवार को सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी जी संपत कुमार को 15 दिनों की कैद की सजा सुनाई है। हालांकि सजा को 30 दिनों के लिए स्थगित रखा है। जिससे वह फैसले के खिलाफ अपील कर सकें।

Sponsored

2013 के दौरान हुए IPL मैच फिक्सिंग से जुड़ा है

Sponsored

मामल

Sponsored

2013 में जी संपत कुमार तमिलनाडु पुलिस के CID के अफसर थे। उन्होंने 2013 आईपीएल सट्टेबाजी मामले की प्रारंभिक जांच की थी। उन पर सट्टेबाजों को छोड़ने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसलिए उन्हें केस से हटा दिया गया था।

Sponsored

संपत ने इस केस में धोनी का नाम भी शामिल किया था। इस पर धोनी ने जी संपत कुमार और एक टेलीविजन चैनल ग्रुप के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। धोनी ने संपत के खिलाफ अवमानना याचिका भी दायर की थी। इस याचिका में संपत द्वारा सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों का हवाला दिया था।

Sponsored

Sponsored

IPS संपत ने सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी की थी

Sponsored

संपत कुमार ने कथित तौर पर दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 IPL में मैच फिक्सिंग पर जस्टिस मुद्गल समिति की रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को सीलबंद कवर में रखने का फैसला किया और इसे विशेष जांच दल को प्रदान नहीं किया।

Sponsored

धोनी ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि संपत ने कहा था कि सीलबंद लिफाफे को रोकने के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक मकसद था।

Sponsored

धोनी की कप्तानी में भारत ने 3 ICC ट्रॉफी जीतीं धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीती हैं। ऐसा करने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 IPL ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उनके साथ रोहित शर्मा के नाम भी यह रिकॉर्ड है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने भी पांच ट्रॉफी जीती हैं।

Sponsored

इसके अलावा बतौर विकेटकीपर एक ODI मैच में सर्वाधिक रन (183 नाबाद) बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है।

Sponsored

धोनी की नंबर-7 जर्सी रिटायर, ये सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर

Sponsored

Sponsored

दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी की नंबर-7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसे रिटायर करने का फैसला किया है।

Sponsored

धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जिस नंबर की टी-शर्ट पहनी थी, उसे रिटायर करने का फैसला किया है।

Sponsored

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर की नंबर-10 जर्सी को भी यह सम्मान मिला था। साल 2017 में सचिन की नंबर-10 जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था।

Sponsored

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह टेस्ट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को बता दिया गया है कि वो तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों को नहीं चुन सकते हैं।

Sponsored

Sponsored

90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इनमें उन्होंने 4,876 टेस्ट, 10,773 वनडे और 1,617 टी-20 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL में अब तक 190 मैच में 4,432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL का खिताब जीता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने 2023 में भी IPL जीता।

Sponsored

input-d bhaskar

Sponsored

Comment here