BIHAR

Muzaffarpur में महिला से ठगी करते रंगे हाथों पकड़ाया युवक, भिड़ ने जमकर की धुनाई

Editor
By Editor On September 3, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समीप गुरुवार की दोपहर महिला से रुपये की ठगी करते एक व्यक्ति को लोगों ने धर दबोचा। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई।




मामले की सूचना करजा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची करजा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ठगी कर रहे व्यक्ति की पहचान पटना जिला के बख्तियारपुर संगतपुर के जितेंद्र कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि उक्त व्यक्ति कागज बंडल थमा महिला से बैंक से निकाले गए 32 हजार रुपए लेने का प्रयास कर रहा था।


इसी दौरान महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद ग्राहकों ने उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष मणि भूषण ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दो कांडों में उसकी तलाश थी। उससे पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह के साथियों की तलाश की जा रही है।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment