BIHAR

BREAKING; बिहार में 24 घंटे के भीतर आए 2174 नए Corona केस, सरकार ने बढ़ाई सख्ती

Editor
By Editor On April 9, 2021
2 min read 1.2k views

बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2174 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. बिहार में 9357 कोरोना के एक्टिव मरीज है.



Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 661 नए मामले सामने आये हैं. शुक्रवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2174 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव केस 9357 हो गया है.


वही आपको बता दे बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सरकार ने 11 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया हुआ है। अब इसकी अवधि एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। यानी अब 18 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 अप्रैल तक सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में एक और हफ्ते के लिए स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया गया। नीतीश ने कहा, ‘बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर बात हुई। कोरोना वैक्सीनेशन का काम बिहार में तेजी से हो रहा है और अब जिलों को यह निर्देश दिया गया है कि कोरोना वायरस जांच में तेजी लाई जाए। रोजाना कम से कम एक लाख लोगों की जांच की जाए।’

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क लगाना और सैनिटाइडर का उपयोग जरूरी होगा। महाराष्ट्र से आने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों का स्टेशन पर ही कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। जो भी पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। 30 अप्रैल तक घर की सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगी। हालांकि यह नियम रेस्तरां और होटल पर लागू नहीं है।



नीतीश ने कहा कि सरकार हर स्तर पर मुस्तैद है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनके लिए भी काम किया जा रहा है। लोगों को जो सुविधा देनी है वो दी जाएगी। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेन पर हमारी विशेष नजर है। आज एक ट्रेन से आए यात्रियों की जांच की गई जिसमें 17 लोग पॉजिटिव मिले। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।



क्या हैं कोरोना को लेकर सरकार के नए नियम

18 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद
शाम सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
रेस्तरां, होटल और ढाबा में क्षमता से 25% का ही इस्तेमाल होगा
सिनेमा हॉल में क्षमता का 50% ही उपयोग होगा
आम लोगों के लिए धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
सरकारी और निजी दफ्तरों में 33% कर्मियों की उपस्थिति होगी
मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment