कोरोना महामारी कई लोगों पर काल बनकर आया है। इसी बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का कोरोना से निधन हो गया। वो 52 वर्ष के थे।




अशोक पंडित ने किया ट्वीट
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- ‘सुनकर दुख हुआ। आज सुबह कोरोना की वजह से मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोविड से निधन हो गया। एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति मेरी संवेदना।‘


https://twitter.com/ashokepandit/status/1388328529318666247
विक्रम भट्ट ने जताया शोक
निर्देशक विक्रम भट्ट ने लिखा- ‘मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया। इस महामारी ने उन्हें हमसे छीन लिया। मैंने उनके साथ कई फिल्में की थीं।‘ विक्रम आग लिखते हैं कि ‘प्रत्येक जीवन जो हम खो देते हैं वह केवल एक नंबर नहीं है। हम इसे एक नंबर बनने नहीं दे सकते। हर एक का विशेष मित्र, उनकी आत्मा को शांति मिले।‘ इसके साथ उन्होंने #Covid #Covid19 #CovidIndia हैशटैग का इस्तेमाल किया।
View this post on InstagramA post shared by Vikram Bhatt (@vikrampbhatt)
सम्बंधित ख़बरें
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्जबिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….
कौन थे बिक्रमजीत
बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म हिमाचल प्रदेश में एक आर्मी ऑफिसर के घर हुआ था। साल 2002 में वो सेना से रिटायर्ड हो गए। 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बिक्रमजीत ने ‘पेज 3’, ‘पाप’, ‘कॉरपोरेट’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे’, ‘मर्डर 2’, ‘हे बेबी’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘गाजी अटैक’ सहित अन्य फिल्में कीं।





