BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार में पंचायत चुनावः सूबे के 28 जिलों में पहले फेज में चुनाव नहीं, देखें पूरी लिस्ट…

बिहार में पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो गई. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2021 की घोषणा कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि हरेक जिले में 10 चरण में मतदान होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर 1 लाख 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सात प्रखंडों में 2 चरण में चुनाव कराये जायेंगे।

Sponsored




Sponsored

बिहार में 534 प्रखंड,8072 पंचायत हैं। 6.38 करोड़ वोटर हैं. 3.35 करोड़ पुरूष और 3.03 करोड़ महिला वोटर हैं। बिहार में 8072 मुखिया के लिए चुनाव होंगे। कुल 2लाख 55 हजार 22 पदों के लिए मतदान होंगे। पंचायत चुनाव में 6 पदों के लिए वोटिंग होगी। जिसमें 4 पदों के लिए ईवीएम से वहीं 2 पदों के लिए बैलेट पेपर से चुनाव होंगे. चुनाव में 2.56 लाख ईवीएम की आवश्यकता थी जिसके एवज में 2 लाख 51 हजार ईवीएम की उपलब्धता हो सकी है।

Sponsored


Sponsored

28 जिलों में प्रथम चरण में वोटिंग नहीं
बिहार के बाढ़ प्रभावित 28 जिलों में प्रथम चरण में वोटिंग नहीं होगी. इनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया एवं भागलपुर शामिल हैं.

Sponsored


Sponsored

प्रथम चरण में 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंड, द्वितीय चरण में 29 सितंबर को 34 जिलों के 48 प्रखंड, तृतीय चरण में 8 अक्टूबर को 35 जिला के 50 प्रखंड, चौथे चरण में 10 अक्टूबर को 36 जिला के 53 प्रखंड में चुनाव होंगे. वहीं पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंड,छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंड,सातवें चरण में 37 जिले में 63 प्रखंड,आठवें चरण में 36 जिला के 55 प्रखंड, नौवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंड,10 वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंड और 11 वे चरण में 20 जिलों में 38 प्रखंडों में मतदान होंगे।

Sponsored


Sponsored

इन पदों पर होंगे चुनाव

Sponsored

मुखिया-8072
ग्राम पंचायत सदस्य-113307
पंचायत समिति सदस्य-11104
जिला परिषद सदस्य-1160
ग्राम कचहरी सरपंच-8072
पंच-113307
कुल- 255022

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: N4nation

Sponsored

Comment here