BIHAR

बिहार में आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार, आसमान में छाए बादल

Editor
By Editor On March 13, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार के मौसम में पिछले दो दिनों से बदलाव हुआ है। पटना में भी इन बदलावों का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को राजधानी में जहां दिनभर कड़ी धूप रही वहीं शाम ढलते ही आसमान में बादलों का बसेरा हो गया। वहीं, पटना के पड़ोसी जिले गया और नवादा में शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ गरज के साथ आंशिक बारिश हुई। शनिवार और रविवार को पटना सहित लगभग पूरे बिहार में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

वहीं पटना में दिन की सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पारा रहने की वजह से पटना के लोग गर्मी से परेशान रहे।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

शाम में राजधानी के आसमान में अचानक बादलों के छाने पर बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बूदांबादी के बीच उमस की स्थिति बनी रही। देर रात तक राजधानी के आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार की देर रात या शनिवार को 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी और आंशिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से प्रभावी प्रतिचक्रवात उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर ओर खिसक गया है। इस वजह से पटना सहित पूरे राज्य में पिछले दो दिनों की तुलना में शुक्रवार को नमीयुक्त हवा का प्रवाह बढ़ गया है। इसके अलावे एक ट्रफ लाइन मध्य उत्तरप्रदेश से मध्य बिहार होकर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।

इन वजहों से सूबे में आंधी, आकाशीय बिजली और गरज तड़क के साथ हल्की बारिश होने का अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सूबे में प्री मानसून सीजन चल रहा है। ऐसे में तापमान के बढ़ने और साथ ही शुष्क हवा और नमी वाली हवाओं के मिलने से राज्य में गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी है।

क्या है येलो अलर्ट : येलो अलर्ट मौसम की चेतावनी वाला वह अलर्ट है जो कम खतरे की तरफ संकेत करता है। इस अलर्ट के जरिए अथॉरिटीज को हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाता है।

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.4 21.2
गया 34.4 17.6
भागलपुर 34.8 21.6
पूर्णिया 31.8 21.3

Input: hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment