BIHAR

बिहार में LockDown ? CM नीतीश ले रहे सभी जिलों के DM व SP से फीडबैक

Editor
By Editor On April 27, 2021
1 min read 1.2k views

बेकाबू कोरोना संक्रमण के पीछे बिहार में लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर मंथन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आज डिप्टी सीएम समेत राज्य के तमाम आला अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों से फीडबैक ले रहे हैं. सभी जिलों के एसपी और डीएम एक-एक कर मुख्यमंत्री के साथ जुड़ रहे हैं और जिलों की ग्राउंड रियलिटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं.


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके पहले एक सोमवार को भी एक का हाई लेवल मीटिंग की थी. आज भी मुख्यमंत्री कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री यह तय करेंगे कि आगे बिहार में किस तरह की सख्ती बरतने की जरूरत है. लगभग आधा दर्जन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों के डीएम ने नाइट कर्फ्यू को प्रभावी बताया है.


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल लॉकडाउन को लेकर जिला के अस्तर से कोई स्पष्ट फीडबैक मुख्यमंत्री को नहीं मिल पाया है. माना जा रहा है कि जिला प्रशासन इस बात का इंतजार कर रहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन पर क्या फैसला लेती है.


बिहार में लॉकडाउन लगाया जाए या फिर वीकेंड लॉकडाउन इस फैसले के बीच फिलहाल सरकार संशय की स्थिति में है. सरकार में शामिल कुछ घटक दल लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं. तो कुछ का मानना है कि लॉकडाउन से हालात और खराब होंगे. गरीबों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा और रोज कमाने और खाने वाले लोगों के सामने रोटी का जुगाड़ करना सबसे बड़ी चुनौती बन जाएगी. सरकार इन तमाम विकल्प पर विचार करने के बाद कोई करेगी.

Ads

Ads

Input: FirstBihar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment