BIHAR

बिहार के इस थाने में घंटो युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, सिपाही को प्रेमी बताकर शादी की जिद पर अड़ी

Editor
By Editor On March 12, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार के हाजीपुर में फेसबुक पर प्यार होने के बाद इश्क की गिरफ्त में आई युवती ने प्रेमी से शादी के लिए थाने में किया हाईवोल्टेज ड्रामा। घटना बुधवार की है। खुद को कथित तौर पर सिपाही की प्रेमिका बताने वाली पटना निवासी युवती वैशाली के महिला थाने पहुंची और हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए अपने प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

पटना की युवती के मुताबिक हाजीपुर थाने में तैनात पुलिस जवान के साथ उसकी फेसबुक पर मुलाकात हुई। यह मुलाकात दोस्ती और धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हुई। दोनों मिलने लगे। बकौल युवती हाजीपुर पुलिस लाइन के पास सिपाही ने एक कमरा किराये पर ले रखा था और हाजीपुर में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

लेकिन अब सिपाही शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा रही है।

हाजीपुर महिला थाना की थानेदार ने जब आरोपी सिपाही को थाने तलब किया तो प्रेमी को देखते ही युवती ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। जब महिला थानेदार ने सिपाही पर केस दर्ज कराने की बात कही तो लड़की ने केस से इनकार करते हुए थाने में ही दोनों की शादी कराने की गुजारिश की। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसवालों ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन युवती का हंगामा और जिद जारी रहा तो महिला थानेदार ने युवती के घरवालों का पता लगाकर परिजनों को बुलाया और पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। इधर आरोपी पुलिसकर्मी से लिखित शर्तनामा बनवाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment