BIHAR

बिहार में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, कंपनियों के प्रस्ताव पर आज से जन सुनवाई करेगा आयोग

Editor
By Editor On March 2, 2021
1 min read 1.2k views

बिजली कंपनी के टैरिफ पिटिशन पर तीन और चार मार्च को पटना में बिहार विद्युत विनियामक आयोग जन सुनवाई करेगा. वहीं दो मार्च को एनबीपीडीसीएल के पिटिशन पर मुजफ्फरपुर कलेक्टरेट स्थित मीटिंग हॉल में सुबह 11 बजे से जन सुनवाई होगी.

इससे पहले गया के कलेक्टरेट हॉल में 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से एसबीपीडीसीएल के पिटिशन पर जन सुनवाई हो चुकी है. सभी जन सुनवाई के बाद 20 मार्च तक आयोग का निर्णय आने की संभावना है. उस निर्णय के आधार पर घोषित बिजली की दर एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक प्रभावी होगी.

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

सूत्रों का कहना है कि बिजली कंपनी ने इस बार बिजली दर में 10 से 20 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है. पिछले दो साल से बिजली दर में बढ़ोतरी नहीं हुई है. बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने अधिसूचना जारी की थी, जिसमें आम लोगों से बिजली कंपनी के टैरिफ पिटिशन पर सलाह या आपत्ति 22 फरवरी तक मांगी गयी थी.

इसके साथ ही अधिसूचना में जन सुनवाई की तिथि तय की गयी थी. इसके अनुसार तीन मार्च को एसएलडीसी, बीएसपीटीसीएल और बीजीसीएल के टैरिफ पिटिशन पर पटना के विद्युत भवन स्थित आयोग के कोर्ट रूम में सुनवाई होगी. वहीं एसबीपीडीसीएल और एनबीपीडीसीएल के पिटिशन पर पटना में चार मार्च को विद्युत भवन-2 स्थित आयोग के कोर्ट रूम में सुबह 11 बजे से सुनवाई हाेगी.

Input: pk

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment