Breaking News

अभी अभी ; पटना में पीपा पुल से गंगा में गिरी वैन, एक ही परिवार के करीब 10 लोग लापता

Editor
By Editor On April 23, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़े हादसे की खबर मिल रही है। यहां एक पिकअप वैन गंगा में डूब गई है। इस वैन पर सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोगों डूबने की आशंका जताई जा रही है। यह भयानक हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्‍थल पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

अकीलपुर से दानापुर की तरफ आ रही थी गाड़ी

गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्‍त शुक्रवार की सुबह हुआ। गाड़ी को गंगा में समाते देखकर पुल से गुजर रही दूसरी गाड़‍ियों पर सवार लोग भौंचक रह गए। तत्‍काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।

तिलक चढ़ाक लौट रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अकीलपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के भतीजे राजेश का तिलक था। गंगा में डूबने वाली गाड़ी पर सवार इसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर के लोग सन्‍न हैं तो पीड़‍ितों के घर हाहाकार मच गया है।

Ads

Ads

Input: Jagran

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment