BIHAR

गर्लफ्रेंड के बुलावे पर भागते पहुंचा आश‍िक, म‍िलने से पहले हो गया अजब खेल…

Editor
By Editor On September 6, 2021
2 min read 1.2k views

कसमें, वादे, प्यार वफा सब बातें हैं, बातों का क्या? कोई किसी का नहीं ये झूठे, नाते हैं नातों का क्या? यह पंक्ति उस वक्त सही प्रतीत हुई जब एक प्रेमिका से मिलने अपने दोस्त के साथ पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने हाथ-पांव बांधते हुए जमकर पिटाई कर दी। इस घटनाक्रम की वीड‍ियो क्लिप बनाई गई।




वीडियो में प्रेमी युवक स्पष्ट कह रहा कि उसे मिलने के लिए प्रेमिका ने बुलाया था। मगर, इस पर किसी ने विश्वास ना करते हुए जमकर पिटाई तो कर ही दी। साथ ही वीडियो वायरल कर दिया। अब, जब यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है तो बातें काफी चर्चे में आ गई है।


वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के हीं एक गांव का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में लोगों के मुख दबे स्वर यह बातें हो रही कि प्रेमी युवक अपने गांव में सैलून दुकान चलाता है। विगत रात्रि इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि रात में चुपके से अपने दोस्त के साथ प्रेमी बाइक सवार होकर प्रेमिका का घर जा पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को प्रेमालाप करते रंगेहाथ पकड़ लिया।


इसके बाद युवक की हाथ – पैर बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो भी बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। उसे जान मारने की भी धमकी दिया गया है। प्रेमी साफ तौर पर कह रहा है कि प्रेमिका ने ही उसे बुलाया था और सड़क से घर तक ले गया था। लेकिन, लोगों ने दोनों युवक की एक ना सुनी।


इस बीच उसका दोस्त मौका पाते ही बाइक लेकर चंपत रहने में सफल रहा। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जाता है कि रविवार के दिन घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर गुप-चुप तरीके से एक पंचायत भी हुई। इसमें कथित पंचों ने जुर्माना के बाद मामला को रफा-दफा कर दिया। मगर, लोगों में ये बातें जंगल की आग की तरह फैली है और जितनी मूंह उतनी बातें हो रही। इधर, पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment