मुजफ्फरपुर। 2018 बैच के आईएएस आशुतोष द्विवेदी को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुजफ्फरपुर का नया उप विकास आयुक्त बनाया है। इससे पहले वे कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारी के पद पर थे।
![]()

![]()
![]()
वहीं, मुजफ्फरपुर के एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार और एसडीओ पश्चिमी डॉ. एके दास का भी तबादला कर दिया गया है। डॉ. कुंदन को प्रमोशन देते हुए मुंगेर का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। डॉ. एके दास को किशनगंज का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।
![]()
![]()
पूर्वी चंपारण के सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश को मुजफ्फरपुर का एसडीओ पूर्वी बनाया गया है। चकिया अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को मुजफ्फरपुर का एसडीओ पश्चिमी बनाया गया है। डीटीओ लाल ज्योतिनाथ शाहदेव का भी तबादला अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर के रूप में कर दिया गया है। फिलहाल, मुजफफरपुर डीटीओ का पद खाली हो गया है।





Input: HINDUSTAN
