ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

होलिका दहन आज, शनिवार को मनेगी होली, पटना में कई जगहों पर फ्लैगमार्च

होलिका दहन आज, शनिवार को मनेगी होली, पटना में कई जगहों पर फ्लैगमार्च : शहर में रंगोत्सव की धूम है। घर से लेकर बाजार तक तैयारी जोरों पर है। गुरुवार को होलिका दहन के लिए चौक-चौराहों पर लकड़ियों का ढेर लग गया है। रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। उससे पहले महिलाएं होलिका पूजन करेंगी।

Sponsored

कई जगहों पर फ्लैगमार्च: सभी इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर से हो रही जांच : होलिका दहन को लेकर पटना पुलिस अलर्ट है। गुरुवार की देर रात सभी थानों की पुलिस को अपने-अपने इलाके में गश्ती व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये हैं। होलिका दहन के दौरान फायरब्रिगेड दस्ता भी अलर्ट रहेगा। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

Sponsored

दूसरी ओर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से कई जगहों पर जांच की। बुधवार की सुबह से ही कोतवाली, पाटलिपुत्र, सुल्तानगंज, कंकड़बाग, कदमकुआं, एसके पुरी समेत अन्य थानों की पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है।

Sponsored

Comment here