ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsRAILSTATE

रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, नहीं देनी होगी ये जानकारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे इन दिनों कई सुविधाओं को बहाल कर रहा है। इसी कड़ी में रेल प्रबंधन ने धूल और एक मिशन को खत्म करने का फैसला किया है। जो दो वर्ष पूर्व को कोविड गाइडलाइन के तहत लागू किया गया था। कोविड के मामले की स्थिर होने के बाद यात्रियों के लिए रेलवे ने नियमों में कई फेरबदल किए हैं। तत्काल प्रभाव से रेलवे ने रिजर्व प्रणाली से गंतव्य स्थान की जानकारी देने की नियम को खत्म कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों के भीतर यह सॉफ्टवेयर में अपडेट हो जाएगा।

Sponsored

कोविड के समय अपने गंतव्य स्थान की तमाम जानकारी यात्रियों को देनी होती थी। गंतव्य स्थान का पिन कोड और पूरी जानकारी का अभाव यात्रियों के पास होता था। इससे रोजाना रेलवे कर्मचारियों और पैसेंजर्स में बहस सो जाती थी। सभी मंडल वाले स्टेशनों को रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि किस जगह पर यात्री जा रहे हैं, यह जानकारी सिस्टम में नहीं डाली जाएगी। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि रेलवे बोर्ड द्वारा मिले आदेश को लागू कर दिया गया है। इससे काफी हद तक यात्रियों को राहत मिलेगा। अब गंतव्य स्थान की जानकारी दिए बगैर ही यात्री यात्रा कर सकते हैं।

Sponsored

वहीं, मुजफ्फरपुर से सफर करने वाले रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जंक्शन पर आईआरसीटीसी ने रिफ्रेशमेंट रूम खोलने का फैसला लिया है। एक नंबर प्लेटफार्म पर खुलेगा। जहां यात्री खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और इसके साथ ही चेंजिंग रूम भी होगा। पुरुष और महिला पैसेंजर दोनों इसमें अपने कपड़े चेंज कर सकेंगे। अगले महीने से यह सेवा बहाल हो जाएगी।

Sponsored

Comment here