ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsElectionNationalPolicePolitics

यूपी में चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे नीतीश कुमार, इलेक्शन ल’ड़ने से पहले जदयू ने हार मान लिया

PATNA-स्टार प्रचारकों की सूची में नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह नहीं, स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री का नाम सूची में नहीं, सूची में केंद्रीय मंत्री के अलावा राज्य के किसी मंत्री का भी नाम नहीं : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का नाम नहीं है। इस सूची में 15 नेताओं के नाम हैं। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस सूची को पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को दिया है।

Sponsored

मुख्यमंत्री के नाम सूची में नहीं रहने के सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। स्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री जो विचार करेंगे, उस आधार पर आगे तय होगा। वहीं केंद्रीय मंत्रा आरसीपी सिंह ने नाम नहीं रहने को लेकर पूछे गये सवाल पर श्री त्यागी ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है। मालूम हो कि इस सूची में केंद्रीय मंत्री के अलावा राज्य के किसी मंत्री का भी नाम नहीं है।

Sponsored

Sponsored

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, सांसद रामनाथ ठाकुर, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियाबी, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह, राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, आरपी चौधरी, सुरेंद्र त्यागी, युवा अध्यक्ष संजय कुमार, भारत पटेल, संजय धनगर और केके त्रिपाठी।

Sponsored

Comment here