Sponsored
Categories: Uncategorized

युवाओं को जल्द मिलेगा बिहार सरकार का तोहफा, स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख पदों पर होगी बहाली।

Sponsored

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से महागठबंधन सत्ता में आई है तब से वायदे के मुताबिक नौकरी देने का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर नौकरी देने की तैयारी चल रही है। फिर से स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। बीते दो महीने में महागठबंधन सरकार में हजारों लोगों को रोजगार और नौकरी दिए गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिहार इतिहास रचेगा। नौकरी देने को बिहार मॉडल को भारत सरकार भी अपना रही है। पीएम नियुक्ति पत्र वितरित करने की बात कर रहे हैं।

Sponsored

पटना के बापू सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगी। जो वायदा किया है, वो निभाना पड़ेगा। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार केवल मुख्यमंत्री नहीं बल्कि बिहार के नेता हैं। वह हमेशा जनता की सेवा में खड़े रहते हैं।

Sponsored

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत ने सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मानव संसाधन के फील्ड में उत्कृष्ट और सराहनीय राजेश कुमार, रोहिता बरियार, शिवनारायण झा, निशा कुमारी, सौम्या राज, धनंजय कुमार को सीएम ने नवाजा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद दिलेश्वर कामत, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जुड़े थे।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored