Sponsored
Categories: Uncategorized

मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाई तेज, मजिस्ट्रेट के साथ 16 टीम ने शहर में बाेला धावा, तीन लाख से अधिक वसूला जुर्माना

Sponsored

प्लास्टिक पर राेक काे लेकर जारी प्रतिबंध के बाद बुधवार की शाम में दाे से तीन घंटे तक शहर काे 16 जाेन में बांट कर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी। प्लास्टिक पर कार्रवाई के लिए डीएम व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया। संयुक्त अादेश जारी हाेने के कुछ ही घंटे बाद सभी 16 स्थानाें पर मजिस्ट्रेक व पुलिस ऑफिसर ने टीम के साथ छापेमारी की।

Sponsored

एक साथ पूरे शहर में अभियान शुरू हाेने से हड़कंप का माहाैल बन गया। तकरीबन तीन लाख तक जुर्माना वसूलने का अनुमान है। भारी मात्रा में प्लास्टिक जब्त भी की गई। सरैयागंज टावर पर किराना से लेकर कपड़ा दुकान में टीम पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इधर-उधर प्लास्टिक छिपाने का प्रयास किया गया। माड़ीपुर पावर हाउस चाैक पर कपड़ा दुकान से लेकर सिलाई सेंटर तक में टीम ने धावा बाेला।

Sponsored

बनारस बैंक चाैक से लेकर नीम चाैक तक कई किराना दुकान से प्लास्टिक जब्त की गई। रात करीब साढ़े 9 बजे तक यह अभियान चला। नगर निगम के प्रशासक आशुताेष द्विवेदी का कहना है कि 16 स्थानाें पर छापेमारी का डिटेल लिया जा रहा है। प्रत्येक टीम ने 30 से 40 हजार का जुर्माना वसूल िकया। सभी डिप्टी कलक्टर तक काे इस अभियान में लगाया गया था।

Sponsored

शहर में जल जमाव की बड़ी वजह भी प्लास्टिक

Sponsored

प्लास्टिक से पर्यावरण के साथ शहर में जल जमाव की भी सबसे बड़ी वजह प्लास्टिक ही है। नाला साफ कराने के बावजूद नाला जाम हाेने की वजह प्लास्टिक ही है। निगम के सफाई से जुड़े अधिकारी का कहना है कि पन्नी का इस्तेमाल बंद हाे जाए ताे नाला जाम हाेने की समस्या बहुत हद तक कम हाे जाएगी। जल जमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी। बता दें कि 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Sponsored

इन स्थानाें पर मजिस्ट्रेट के साथ की गई थी तैनाती
लक्ष्मी चाैक,स्टेशन राेड ,बनारस बैंक चाैक ,नीम चाैक, पावर हाउस चाैक , पंकज मार्केट, माेतीझील इलाका, सूतापट्टी मार्केट, चंद्रलाेक चाैक, सिकंदरपुर चाैक, आरडीएस काॅलेज, अखाड़ाघाट राेड, भगवानपुर चाैक, गाेबरसही चाैक, बैरिया बस स्टैंड, गाेशाला राेड।

Sponsored

इस तरह से प्लास्टिक पर लगेगा जुर्माना

Sponsored

माेटाई व आकार का विचार किए बिना प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादन व भंडारण पर 2-5 हजार

Sponsored

तक जुर्माना प्लास्टिक कैरी बैग का वाणिज्यक उपयाेगकर्ता को होगा 3500

Sponsored

इसके अलावा उत्पादों को सीज करना, पर्यावरण क्षति को लेकर जुर्माना, उत्पादन से जुड़े उद्योगों को बंद करने का भी प्रावधान है। 100 से 500

Sponsored
Sponsored
Shivam

Leave a Comment
Share
Published by
Shivam
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored