AccidentADMINISTRATIONAUTOMOBILESBankBreaking NewsBUSINESSCRIMEDELHI

भीषण सड़क हादसे में दो भाईयों की मौ’त, आज जिंदा होते तो दोनो मैट्रिक परीक्षा में शामिल होते

PATNA-सुबह परीक्षा देनी थी, दोपहर में निकलीं दोनों की अर्थियां, देर रात बारात से लौट रहे थे, बोलेरो की लाइट से ऑल्टो ड्राइवर ने खोया संतुलन : बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा में ​शामिल होने वाले दो बच्चों की मौत सड़क हादसे में हो गई है। कहा जा रहा है कि यह दोनो लड़के एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वापसी में अपने घर को लौट रहे थे। अजीत एवं रोहित दोनों चचेरे भाइ थे।

Sponsored

दोनों मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र की सिलारी पंचायत के भगवलिया गांव के रहने वाले थे। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। दोनों बारात से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में बड़े भाई योगेंद्र सिंह के बेटे अजीत और छोटे भाई धर्मेन्द्र सिंह के बेटे राहित की मौत हो गई। घर में एक साथ दो बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sponsored

किसान संयुक्त परिवार के मुखिया दोनों मृतकों के बाबा उमेश सिंह हैं। उमेश सिंह के दो बेटे योगेन्द्र सिंह एवं धर्मेन्द्र सिंह हैं। योगेंद्र सिंह के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। कुल पांच संतानों में मृतक अजीत चौथे नंबर पर था। जबकि छोटे भाई धर्मेन्द्र सिंह के तीन बेटे हैं। इनमें मृतक रोहित सबसे बड़ा था। धर्मेंद्र और योगेंद्र बेटों की मौत से टूट गए हैं। परिजन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। घर में दोनो मृतकों की मां एवं बहनों की चीत्कार से गांव में जुटी महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। परिजनों को घटना की सूचना देर रात 3 बजे मिली। सभी भागे-भागे नोखा PHC पहुंचे। जहां दोनों का शव पड़ा था। शव को लेकर सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव दोपहर 11 बजे भगवलिया लाया गया। उसके बाद वहां परिवार में एक बार फिर कोहराम मच गया। वृद्ध उमेश सिंह भी अपने पोतों के शव के पास रह-रह कर रो पड़ रहे थे।

Sponsored

Comment here