AccidentADMINISTRATIONAUTOMOBILESBankBreaking NewsBUSINESSCRIMEDELHI

बिहार में 63 परिवारों ने किया घर वापसी, ईसाई से बने हि’न्दू, जय श्रीराम के लगे नारे

बिहार में 63 इसाइयों ने की हिंदू धर्म में वापसी, संत रविदास जयंती पर आरा में हिंदू जागरण मंच ने कराया ये काम : बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के भेलाई गांव में सात साल पहले ईसाई बने करीब पांच दर्जन हिन्दुओं की बुधवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर सनातन धर्म में वापसी हो गई। इस दौरान  संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा रखकर पूजा-अर्चना की गई।

Sponsored

हिन्दू जागरण मंच की गरीबों को सनातन धर्म में वापस लाने में अहम भूमिका रही। मंच के धर्म जागरण समन्वय जिला प्रमुख मिथिलेश कुमारी जानकी ने बताया कि जब पता चला कि सनातन  धर्म के लोग ईसाई धर्म स्वीकार कर लिए हैं, तब वे लोग हिन्दू से ईसाई बने परिवारों से मिले। शुरू में तो कुछ परेशानी हुई, लेकिन, बाद में लोगों ने धर्म में लौटने का मन बना लिया।

Sponsored

घर वापसी कराने के लिए भेलाई में धर्म रक्षा समिति का गठन किया गया और गांव की गायत्री देवी को अध्यक्ष बनाया गया। समिति की सक्रियता रंग लाई ।  13 परिवार के 63 सदस्य, जिन्होंने ईसाई धर्म को सातवर्ष पूर्व स्वीकार किया था, वे पुन: हिन्दू धर्म में आने के तैयार हो गए। पिछले साल 31 अक्टूबर को  शुद्धिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  जिसमें सभी 13 परिवार के लोग शामिल हुए। इसके बाद भेलाई गांव में पिछले 50 वर्षों में पहली बार रविदास जयंती का आयोजन कर सार्वजनिक रूप से उन्हें हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। संघ्या के समय गुरु दीक्षा का कार्यक्रम चलाया गया।

Sponsored

गायत्री देवी ने बताया कि उन लोगों ने सामूहिक रूप से ईसाई धर्म को त्याग कर पुन: हिन्दू धर्म को अपनाया है। हिन्दू धर्म अपनाने वालों में देवदास राम, ज्ञानती देवी, फूल कुमारी, बिंदा देवी, निरंजन नायक, पंकज राम, हरी राम, उर्मिला देवी, प्रभावती देवी, सुमन देवी और माया देवी ने कहा कि सनातन धर्म में वापस आकर संतोष हो रहा है और खुशी मिल रही है।

Sponsored

Comment here