ADMINISTRATIONBankBIHARBreaking NewsNationalPolicePolitics

बिहार में 39 हजार करोड़ निवेश को कंपनियां तैयार, हरियाणा के उद्योगपति लगाएंगे फैक्ट्री

बिहार में 39 हजार करोड़ निवेश को बाहरी कंपनियां तैयार, हरियाणा के उद्योगपति लगाएंगे कल-कारखाने : पटना: बिहार में बहुत जल्द बाहरी कंपनियों का निवेश बढ़ने वाला है। उद्योग विभाग के पास लगातार प्रस्ताव आ रहे हैं। कोरोना काल में इथेनॉल सेक्टर में बिहार में 39 हजार करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव आया है। इसके अलावा इथेनॉल की चार फैक्ट्री उत्पादन के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं हरियाणा के उद्योगपति बिहार में उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं। वो बिहार सरकार इसे जमीन आवंटन की मांग कर रहे हैं।

Sponsored

इससे सूबे में रोजगार बढ़ेगा और लोगों का दूसरे प्रदेशों में पलायन रुकेगा। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार की उद्योग नीति एवं प्रशिक्षित मजदूरों के कारण कल-कारखाने खोले जाने का प्रस्ताव आ रहा है। मंत्री ने कहा कि बिहार उद्योग में पिछड़ा था। अब यह लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा यह सभी सेक्टर में आगे है। सूबे की सबसे बड़ी ताकत यहां के स्किल्ड लेबर हैं।

Sponsored

Comment here