ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार में क्लोन हमसफ़र का बदला गया रूट, आनंद विहार टर्मिनल के लिए बढ़ाए गए पूरबिया एक्सप्रेस के फेरे

सहरसा से क्लोन हमसफर ट्रेन अब छीन लिया गया है। अब आगामी छह जुलाई से यह बरौनी से नई दिल्ली के बीच चलेगी। वहीं सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाये गये हैं। अब सप्ताह में एक की जगह दो…………

बिहार के सहरसा से दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों की जहां भीड़ उमड़ती थी। अब और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। प्रीमियम ट्रेन और कमाई के मामले में अव्वल रहने वाले 02563/02564 क्लोन हमसफर एक्सप्रेस को सहरसा से छीन लिया गया। अब यह ट्रेन बरौनी से सीधी चलाई जाएगी।

Sponsored

सहरसा के बदले बरौनी से क्लोन हमसफर

आगामी छह जुलाई से क्लोन हमसफर सहरसा के बदले बरौनी से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसकी जगह रेल अधिकारियों ने सहरसा से आनंद विहार जाने वाली 15279 पुरबिया एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा दिए हैं।

Sponsored

Clone Humsafar Express from Barauni instead of Saharsa

Sponsored

अब यह ट्रेन आगामी 7 जुलाई से गुरुवार को भी सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Sponsored

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

क्लोन हमसफर बंद होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलती थी। खास बात यह कि पूर्व में दस दिन पहले क्लोन हमसफर में यात्रियों को आरक्षित रेल टिकट आसानी से मिल जाती थी।

Sponsored

बरौनी से जुलाई में चलेगी क्लोन ट्रेन

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा से आनंद विहार जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस की काफी मांग है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलायी जा रही थी। अब सात जुलाई से सप्ताह में दो दिन चलेगी।

Sponsored

Clone train will run from Barauni in July

Sponsored

सहरसा में वाशिंग पिट की क्षमता कम होने की वजह से क्लोन हमसफर को आगामी जुलाई से बरौनी से दी गई है। अब यह ट्रेन बरौनी से नयी दिल्ली के लिए जुलाई माह से चलेगी।

Sponsored

वैशाली के बाद पहली पसंद है क्लोन

सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट के बाद कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए क्लोन हमसफर एक्सप्रेस पहली पसंद बनी हुई थी। रेल राजस्व के मामले में सहरसा से क्लोन हमसफर की पहली गिनती होती है। इस ट्रेन में 12 एसी कोच और चार स्लीपर कोच लगते हैं।

Sponsored

सहरसा से नई दिल्ली के बीच ट्रेन का स्टॉपेज भी काफी कम है। वर्तमान में यह ट्रेन सहरसा से नयी दिल्ली के लिए रोजाना खुलती है।

Sponsored

जुलाई माह से सहरसा से क्लोन हमसफर बंद होने से कुछ यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि बरौनी से क्लोन हमसफर मिलने के बाद ट्रेन का समय और स्टॉपेज पूर्ववत ही रहेगा।

Sponsored

Sponsored

Comment here