AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

बिहार में कलयुगी बाप का कारनामा, दोस्त के साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ किया रेप, वीडियो वायरल

घोसवरी में पिता ने दोस्त के साथ मिलकर सौतेली बेटी से किया सामूहिक दुष्कर्म : सौतेला पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना घोसवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी। इसका विरोध करने पर पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आराेपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक अन्य आरोपित भी पड़ोस का है।

Sponsored

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने एक दोस्त को बुलाकर घर में शराब की पार्टी की। बाद में शराब के नशे में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वहीं उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ गई। मां ने बच्ची को लेकर किसी तरह निजी क्लिनिक पहुंची। वहीं बच्ची का उपचार करवाया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। मामला सामने आने पर पुलिस ने अविलंब कार्रवाई की। वहीं कलयुगी पिता को खदेड़कर धर दबोचा। पुलिस इस मामले में पीड़ित बच्ची और उसकी मां का बयान दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपित के साथ दूसरी शादी की थी। आरोपित सौतेला पिता अक्सर बच्ची पर बुरी नजर रखता था। इसका विरोध करने पर पहले भी उसके साथ मारपीट की गई।

Sponsored

साली से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी देने वाला जीजा गिरफ्तार
दानापुर | अपनी साली के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोप में शाहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक मनेर का रहने वाला विकास कुमार है। इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां एवं आरोपी विकास की सास ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि कुछ दिन पूर्व उनकी दूसरी बेटी के साथ उसके दामाद विकास कुमार ने धोखे से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और वह वीडियो दिखा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था। उसकी बात न मानने का वह वीडियो सोशल मीडिया व फेसबुक में डालने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करता रहता था।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here