ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalNaturePolicePoliticsSTATE

बिहार दिवस विशेष: देश को दिया पहला राष्ट्रपति, मां सीता ने लिया जन्म, पाहुन बने राम, भगवान बने बुद्ध—महावीर

बुबिहार ने दियादेश को पहला राष्ट्रपति, मां सीता ने लिया जन्म, पाहुन बने राम, भगवान बने बुद्ध—महावीर : सम्राट अशोक,महावीर,गुरु गोविंद सिंह,वीर कुंवर सिंह,रेणु,दिनकर,डॉ राजेंद्र प्रसाद,विद्यापति,भिखारी ठाकुर, लालू यादव, नीतीश कुमार, रामलखन सिंह यादव ,नालंदा विश्वविद्यालय जैसे अनगिनत महापुरुषों/स्थलों से जाना जाने वाला बिहार, हां ये है मेरा बिहार। समस्त बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : तीन दिवसीय बिहार दिवस का आयोजन आज से आज हम सबके लिए बिहारी होने पर गर्व करने का दिन है। क्योंकि आज 22 मार्च है। अर्थात बिहार दिवस। बिहार राज्य का जन्मदिन। उत्साह और उत्सव मनाने का दिन। आज ही के दिन सन् 1912 में संयुक्त प्रांत से अलग होकर बिहार, राज्य के रूप में स्वतंत्र अस्तित्व में आया था। इस मौके पर मंगलवार से अगले तीन दिन 24 मार्च तक तीन दिवसीय बिहार महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम गांधी मैदान और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होंगे। इसके अलावा राज्य के हर जिले, दिल्ली के अलावा दुनिया के उन देशों में भी बिहार महोत्सव मनाया जाएगा जहां बिहार फाउंडेशन कार्यरत है।

Sponsored

सीएम नीतीश कुमार ने सन् 2005 में जब बिहार में सत्ता की बागडोर संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। इसका मुख्य मकसद राज्य की विशिष्टताओं की दुनियाभर में ब्रांडिंग तथा बिहारी होने पर गर्व करना है। बिहार दिवस समारोह की शुरुआत 2008 में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक दिनी उत्सव के रूप में हुई। 2012 में बिहार का राज्य गीत तैयार हुआ-‘मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार’..।

Sponsored

कवि सत्यनारायण रचित इस गीत से इस बार भी बिहार दिवस समारोह आरंभ होगा। 2018 के बाद तीन साल के अवरोधों के बाद अबकी पूर्ण स्वरूप में होने जा रहे इस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे करेंगे, हालांकि सुबह से ही गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। इस बार बिहार दिवस का थीम है-जल-जीवन-हरियाली। मंगलवार को समारोह का मुख्य आकर्षण होगा कैलाश खेर का गायन।

Sponsored

Comment here