ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsJAMUIMUZAFFARPURNationalPoliticsSPORTSSTATE

बिहार के जाबिर अंसारी ने कुरुक्षेत्र में दिखाया जलवा, कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

बिहार के जमुई के रहने वाले जाबिर अंसारी ने आखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे चैंपियनशिप (All India Inter University Karate Championship) में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

Sponsored

पटना विश्वविद्यालय की तरफ से जाबिर ने इस खेल में भाग लिया था। इस जीत के बाद जाबिर और उनके परिजन काफी खुश हैं।

Sponsored
Zabir Ansari Jamui
जमुई के जाबिर अंसारी

जाबिर अंसारी जमुई जिले के नक्सल इलाके के झाझा प्रखंड के तुम्बा पहाड़ गांव के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि वह पहले भी कई कई चैंपियनशिप में सफलता हासिल कर चुके हैं।

Sponsored

जाबिर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

जूडो कराटे में दिग्गज बन चुके जाबिर अंसारी पटना विश्वविद्यालय में 2020-23 सत्र के उर्दू विभाग के छात्र हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले आखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में खेलते हुए गुरुवार को 75 किलो के भार वाले खेल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

Sponsored
Jabir won the bronze medal
जाबिर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

देश के 190 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी कुरुक्षेत्र में हो रहे कराटे चैंपियनशिप में शामिल हुए हैं। जाबिर अंसारी दो बार 2018 और 2021 में बिहार सरकार के खेल सम्मान समारोह में सम्मानित हो चुके हैं।

Sponsored

पहले भी कई बार जीत चुके मेडल

जाबिर के पूर्व के प्रदर्शन की अगर बात करें तो वह कई बार राज्य से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में खेलते हुए कई बार मेडल जीत चुके हैं।

Sponsored
Zabir has won the medal many times before
जाबिर पहले भी कई बार जीत चुके मेडल

जिसमें 2017 में श्री लंका में आयोजित इंटरनेशनल गेम में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि 2015 में नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। साल 2021 में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया था।

Sponsored

जमुई जिले में खुशी की लहर

एक साधारण परिवार से आने वाले जाबिर साल 2015 से कराटे खेल रहे हैं। जाबिर 2018 में चीन और 2019 में टर्की में भी चैंपियनशिप में खेल चुके हैं।

Sponsored

जाबिर के इस सफलता पर जमुई जिले के खेल प्रेमी में खुशी की लहर है। वहीं लोगों ने इस होनहार खिलाड़ी को बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।

Sponsored

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतिम दिन पुरुष के विभिन्न सात वर्गों में हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Sponsored

50 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक ने स्वर्ण पदक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब व चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद ने चार-चार पदक हासिल किए हैं। जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दो अलग-अलग किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Sponsored

Comment here