ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsElectionNationalPolitics

पटना में राजद ने 10 फरवरी बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, लालू प्रसाद यादव भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 10 फरवरी को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। इसमें अगले छह से आठ महीनों में पार्टी में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। इसका समापन प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ होगा। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

Sponsored

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी का मूड थोड़ा खराब है क्योंकि 15 फरवरी को चारा घोटाला मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को लेकर फैसला आएगा। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से 139 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित प्रसाद और कई अन्य से जुड़े पांचवें चारा घोटाला मामले में ट्रायल पूरा कर लिया है और अपना फैसला 15 फरवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है।

Sponsored

राजद प्रमुख को चारा घोटाला के चार मामलों में जमानत मिलने के बाद पिछले साल अप्रैल में जेल से रिहा किया गया था। जिसमें उन्हें सजा सुनाई गई थी और वर्तमान में वह अपनी सबसे बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास पर नई दिल्ली में रह रहे हैं। पार्टी के राज्य प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि संगठनात्मक चुनावों का चारा घोटाला मामले से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि हर तीन साल में पार्टी के अंदर यह प्रक्रिया होती है।

Sponsored

गगन जो 2019 में संगठनात्मक चुनावों के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी थे, उन्होंने कहा, ‘2019 में हुए पिछले संगठनात्मक चुनावों में, राजद अध्यक्ष जेल में होने के बावजूद निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।’ इसके अलावा, गगन ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों सहित 76 सदस्य शामिल हैं, जो पटना में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें देश में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

Sponsored

उन्होंने कहा, ‘पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने के लिए एक गहन सदस्यता अभियान भी शुरू करेगी।’ यह पूछे जाने पर कि क्या राजद अध्यक्ष बैठक में उपस्थित होंगे, इसपर गगन ने कहा कि यह स्वास्थ्य की स्थिति और डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा। यदि डॉक्टर अनुमति देते हैं तो लालू जी पटना आ सकते हैं। या फिर वे नई दिल्ली से बैठक में भाग लेंगे।

Sponsored

Comment here